वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — सेन्ट्रल जेल में चल रहे जेल प्रीमियर लीग- 2026 क्रिकेट मैच में शुक्रवार को डिसीप्लीन डेयर डेविल्स और काशी नाइट राइडर्स टीम के बीच मैच खेला गया। डिसीप्लीन डेयर डेविल्स टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें सभी बल्लेबाजों द्वारा मिलकर निर्धारित 12 ओवरों में 208 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। डिसीप्लीन डेयर डेविल्स के आलराउण्डर जेल वार्डर धर्मेंद्र यादव ने 25 बालों पर दस छक्कों व तीन चौकों की मदद से धुआंधार 78 रनों की पारी खेलकर कैच लपक लिए गये। दूसरी छोर से जेल वार्डर लक्ष्मी शंकर यादव ने 13 बालों पर 06 छक्के व एक चौके की मदद से 44 रन बनाए तथा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैट्रिक विकेट लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम को धराशायी कर दिया।काशी नाइट राइडर्स टीम की तरफ से दीपक यादव ने 39 गेंदों पर 06 छक्के और दो चौके की मदद से 74 रनो की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज इस विशाल लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो सका। पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर केवल 121 रन ही बना पाई।इस तरह से डिसीप्लीन डेयर डेविल्स टीम ने काशी नाइट राइडर्स टीम को 87 रनों पछाड़ दिया।मैंन आफ दी मैच का खिताब जेल वार्डर लक्ष्मीशंकर यादव ने हासिल किया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने जीतने वाली टीम को शुभकामनाएं दी तथा हारने वाले टीम को आत्ममंथन करने की सलाह दी। शनिवार को प्ले आफ का आखिरी मैच वाराणसी जेल सुपर किंग्स बनाम फ्रीडम फाइटर्स रायल्स के बीच खेला जाएगा।अभी तक वाराणसी जेल सुपर किंग्स सबसे कम अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। शनिवार का मैच वाराणसी जेल सुपर किंग्स हर हाल में अच्छे रन रेट से जीतना चाहेगी।अगर मैच नहीं जीत पाती तो इस टुर्नामेंट में शनिवार को उसका अन्तिम मैच होगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा,अशोक कुमार राय,राजा बाबू एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।