Follow us on

सेन्ट्रल जेल में तीसरे दिन फ्रीडम फाइटर टीम ने चैलेंजर्स टीम को 54 रनों से हराया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रहे जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन फ्रीडम फाइटर टीम व जेल चैलेंजर्स टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए फ्रीडम फाइटर राइफल्स के खिलाड़ियों ने सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के ओपनर बल्लेबाजों को सस्ते में ही पवेलियन वापस भेज दिया। किंतु तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिथिलेश कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कुल 31 गेंदो पर 62 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 12 ओवरों में 161 रन तक पहुंचा दिया। उनके साथ कुनाल सागर ने 11 गेंद पर 38 रन देकर बखूबी निभाया। जवाब में बल्लेबाजी करने आए फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। पूरी टीम 107 रनो पर ही ऑल आउट हो गई। फ्रीडम फाइटर रॉयल्स की तरफ से विनीत सिंह ने 23 रन, प्रवीण मिश्रा 23 रन एवं मुजाहिज ने 19 रन बनाया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की तरफ से अनुराग कुमार ने कुल चार विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के मिथिलेश कुमार को देते हुए वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना तथा कारागार के सभी बन्दियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाइयां दी। कल का मैच काशी नाइट राइडर्स और फ्रीडम फाइटर रायल्स के मध्य खेला जाएगा। इस क्रिकेट मैच के अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights