वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –सेंट्रल जेल वाराणसी में गुरुवार को माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी मलदहिया वाराणसी एवं आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल माधोपुर वाराणसी के सौजन्य से कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कारागार में निरूद्ध बन्दियों के आंखों की जांच हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस नेत्र परीक्षण शिविर में माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ नीरज राजहंस,रजिस्ट्रार जय मंगल सिंह तथा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन अविनाश त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा पूरे मनोयोग व समर्पण भाव से कारागार में निरूद्ध बन्दियों के आंखों का विधिवत परीक्षण किया गया।जिन बन्दियों को दृष्टि दोष की शिकायत थी उनके लिए एक सप्ताह के अन्दर चश्मा दिए जाने का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी मलदहिया वाराणसी व आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल माधोपुर वाराणसी को ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजन कारागार में आयोजित करने के लिए पूरी टीम को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र , वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता डॉ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट सन्दीप खरे तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।