वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में शुक्रवार को महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की शहादत दिवस बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया। इस शहादत दिवस पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र के साथ ही जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र,अमित कुमार वर्मा के साथ-साथ जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण नित्यानंद राय, विनोद पाण्डेय, विपिन शुक्ला, कृष्णकांत सिंह, गणेश शुक्ला, संतोष कुमार मिश्र, राजीव कुमार सिनहा, राजेश कुमार तिवारी द्वारा हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। माल्यार्पण और नमन करने के उपरांत सभी लोग उस स्थान पर गए जहां पर उन पुण्यात्मा को ब्रिटिश शासन के आदेशानुसार कोड़े मारे गए थे। वहां पहुंचकर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी लोगों द्वारा सावधान होकर भारत माता के लाल की शहादत को याद करते हुए राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता की जय, चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, का जयघोष भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार,डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहै