मीरजापुर। सेमफोर्ड स्कूल नटवा रोड, मीरजापुर शाखा में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को आगामी वार्षिक उत्सव “पालनहार–2025” के आयोजन को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक बरनवाल ने जानकारी दी कि सेमफोर्ड स्कूल बसही, मीरजापुर में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से भव्य वार्षिक उत्सव “पालनहार–2025” का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री सोहन श्रीमाली, नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा एवं नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केसरी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त सम्मानित अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नगर श्री पी. अमर बहादुर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सित्रा बरनवाल ने वार्षिक उत्सव “पालनहार–2025” की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ अभिभावकों और समाज के बीच शिक्षा के महत्व को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने अभिभावकों के लिए शुरू की गई विशेष छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत पहले से अध्ययनरत विद्यार्थी के दूसरे भाई या बहन के प्रवेश पर प्रवेश शुल्क में शत-प्रतिशत छूट के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।इस अवसर पर सेमफोर्ड स्कूल नटवा रोड शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता मेहरोत्रा खत्री तथा बसही शाखा के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प व्यक्त किया। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसीबाइट/प्रबंधक श्री विवेक बरनवाल