गुफरान अहमद
मीरजापुर। सेम्फोर्ड स्कूल नटवा में 14 फरवरी को वार्षिक खेलकूद दिवस उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. आदिति जैन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रितु सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। गणेश वंदना से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विद्यालय के निदेशक विवेक बरनवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार हैं। नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने ताइक्वांडो, स्केटिंग, रिले रेस, मेमोरी रेस, कैच द बिस्किट व बैलून रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापिका श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।