Follow us on

सेवापुरी के 13 गांवों के उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण होने की आंशका की खबर पहुंची पीएम कार्यालय

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट                           वाराणसी।** राजातालाब तहसील के अंतर्गत सेवापुरी ब्लॉक के 13 गांवों की अत्यधिक उपजाऊ कृषि भूमि के संभावित अधिग्रहण को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और अनिश्चितता का माहौल है। इस गंभीर मुद्दे पर समाजसेवी सुबेदार यादव ने जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्टिंग के कारण हजारों अन्नदाताओं की आजीविका और उनका भविष्य संकट के साए में वाराणसी के 13 गांव की उपजाऊ जमीन संभावित भूमि अधिग्रहण की मार झेल रहे इन गांवों में मुख्य रूप से बरकी, सकलपुर, रामपुरखास, दिलावरपुर, चकसोनबरसा, देवापुरखुर्द, भीषमपुर, डोमनपुर, लालपुर, अरका, कंसरायपुर, डेकहा और करधना शामिल हैं। सुबेदार यादव का कहना हैं।कि इन गांवों की भूमि बेहद उपजाऊ और बहुफसली है।जो न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए कृषि और आजीविका का मुख्य स्रोत भी है। ऐसी जमीनों का गैर-कृषि कार्यों के लिए अधिग्रहण करना पूरी तरह से आत्मघाती कदम है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए समाजसेवी सुबेदार यादव ने देश के प्रधानमंत्री मोदी से इस पूरे प्रकरण में तुरंत हस्तक्षेप करने की भावुक अपील की।किसान इस देश की रीढ़ हैं। विकास के नाम पर उनकी मर्जी के खिलाफ, उनकी उपजाऊ और जीवनदायिनी भूमि को छीनना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। हमारा माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के इन बेबस किसानों के दर्द को समझें और इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लें।”

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x