सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात मेल ट्रेन से अज्ञात युवक के गिरने से मौत स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की परंतु गिरे हुए आदमी को देखने के बाद सर फटने से मौत हो गई मौके पर हम भी मौजूद थे। बीती देर रात्रि लगभग 11:45 बजे के आसपास की घटना बताई गई।उसी समय पालिका सदस्य सचिन वर्मा, विनीत वर्मा किसी कार्यवश ट्रैकर स्टेशन गए हुए थे। आंखों देखी घटना को बताया कि किसी मेल ट्रेन से अज्ञात युवा प्लेट फॉर्म के समीप गिरने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। कुछ मिनट के आसपास पंजाब मेेल गुजरा देखा गया।
रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को देर रात एक अज्ञात युवक किसी अज्ञात मेल ट्रेन से गिर जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी दिलदारनगर को मिलने पर मौके पर गए। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जाता है। कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात्रि समय किसी अज्ञात मेल ट्रेन से रेलवे स्टेशन के पास गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवा उम्र लगभग 45,50 के आसपास रही होगी।


पुलिस को युवक की जेब से ऐसे कोई कागजात नहीं मिले, जिनसे उसकी पहचान हो सके। कानूनी कार्यवाही करते हुए। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।













