Follow us on

स्थित अशोक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात

Share this post:

ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट                              बबुरी- स्थित अशोक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनातकुछ पुलिसकर्मी अपने अलग ही अंदाज़ में “ड्यूटी” निभा रहे हैं । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जनपद के दूसरे थानों से आए कुछ दारोगा और पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आराम फरमाते नजर आए, मानो परीक्षा केंद्र नहीं बल्कि विश्राम स्थल हो। इसी बीच दुसरे थाने से बुलाकर ड्यूटी में लगाए गए सिंघम स्टाइल की तावदार मूंछों वाले एक दरोगा जी मोबाइल फोन पर रंगीन रील्स का गहन अध्ययन करते दिखे। लगता था जैसे परीक्षा की निगरानी के साथ-साथ सोशल मीडिया के नवीनतम ट्रेंड पर भी पैनी नजर रखना उनकी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा हो। लोगों का कहना है कि जब अनुशासन की रक्षा करने वाले ही ड्यूटी के बीच “मनोरंजन विभाग” संभाल लें, तो फिर नियमों की सख्ती का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं रह जाता।*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x