जमानियां। स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण के दौरान दर्जनभर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। केंद्र प्रभारी निरीक्षक चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज नोटिस) मांगा। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण देने में हीलाहवाली करने पर उनके वेतन पर तत्काल रोक लगाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक डॉ रुद्रकांत सिंह कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्सचिकित्साधिकारी के कुशल निर्देश पर कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा औचक निरीक्षण डॉ रुद्रकांत सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें मौके पर अनुपस्थित दर्जनभर कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षक के समय दर्जनभर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पर रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण माँगा गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था में सुधार के लिए औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता भर्ती वार्ड का जायजा लिया। और ठंड को देखते हुए। खिड़कियों को बंद करने के निर्देश दिए। और उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर दर्जनभर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया