Follow us on

हरहुआ में विदेशी नागरिक कर रहा हंगामा*

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित हरहुआ में मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विदेशी नागरिक क्षेत्र की दुकानों और ठेलों पर पहुंचकर सामान खा रहा था तथा रोकने व मना करने में दुकानदारों पर झल्ला जा रहा था। हरहुआ तालाब के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध समझ लिया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।भीड़ में कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर होने की आशंका जताते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया। हालांकि, क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से विदेशी नागरिक को अपने साथ हरहुआ पुलिस चौकी पर लाई। बताया जा रहा है कि चौकी पर भी वह लगातार हंगामा कर रहा है।

विदेशी नागरिक का दावा है कि उसका सामान चोरी हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यही व्यक्ति कुछ दिन पहले वाराणसी कोतवाली के सप्तसागर क्षेत्र में भी देखा गया था। यह भी बता दें कि उसकी पहचान, नागरिकताव यात्रा संबंधी कागजात नहीं मिल पाए हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x