Follow us on

हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस का उल्लास विभिन्न इलाकों में देखने को मिला। देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर लोगों ने तिरंगे को सलाम किया। गौरवशाली संविधान और विविधताओं से भरे राष्ट्र की एकता को सबने सराहा। सुबह से ही लोगों में इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का जोश दिखा। इस मौके पर देशभक्ति की भावना में डूबकर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस राष्ट्रीय जश्न को मनाया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में गणतंत्र दिवस मनाने में जुटे रहे। क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में सामाजिक संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस को धूम-धाम से मनाया। हाथों में तिरंगा और चेहरे में खुशी के इजहार करते हुए लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। तिरंगे के रंगों से सजे सुंदर परिधान पहनकर स्कूल के बच्चे अपने देश के गणतंत्र को बड़ों से समझने को प्रयास कर रहे थे। यह ऐसा मौका था। जब लोगों ने दिलों में देश से जुड़ी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। एन एच 24 सड़क पटरी स्थित जे,आई, एफ, एम स्कूल में अनिल कुमार मद्धेशिया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही अमन शांति एकता कमेटी के सर सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, मुमताज अंसारी, शमीम खान, नेहाल खान, जिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया। इसके साथ ही मकतब इस्लामिया स्कूल कस्बा जमानियां में पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, नेसार अहमद खान वारसी, कमाल माहिर अंसारी, प्रबंधक युनुस अंसारी, नेहाल खान आदि लोगों ने ध्वजारोहण की। उसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जहां उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाने पर मजबूर हुए। बताया जाता है। की एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। और छात्रों ने चेहरे और हाथों पर तिरंगे के टैटू बनवा कर छात्रों ने राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम और समर्पण प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के प्रबंधक सुबास चंद्र कुशवाहा ने जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य की उपयोगिता के बारे में समझाया गया। इस दौरान जे आई एफ एम स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने बच्चों द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम की खूब सराहना किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें देश भक्ति गीत और योगा की प्रस्तुति हुई। बच्चों को नियमों का महत्व बताया। धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights