Follow us on

हर बच्चे को पोलियो को दो बूंदें पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाया जाता है

Share this post:

हर बच्चे को पोलियो को दो बूंदें पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाया जाता है।

 

जमानियां। पल्स पोलियो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो वैक्सीन ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) पिलाकर भारत से पोलियो का पूरी तरह से उन्मूलन करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को शुभारंभ किया गया। ताकि कोई भी बच्चा इस बीमारी से प्रभावित न हो और दो बूंद जिंदगी की हर बच्चे तक पहुँच सके। बताया जाता है। कि यह एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान है। जो घर-घर जाकर या बूथों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करते हैं। कि कोई बच्चा छूटे नहीं पाए। इस संबंध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने दरौली में 20 और हरपुर में 16 बच्चों को पोलियो रोग से बचाने के लिए इंजेक्शन लगाई गई। बताया कि पोलियों उन्मूलन का मुख्य उद्देश्य पोलियो वायरस के संक्रमण को जड़ से खत्म करना है। और भारत को पोलियो-मुक्त देश बनाए रखना। उच्च प्रतिरक्षा स्तर बनाए रखना, बच्चों में पोलियो के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का उच्च स्तर सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियों रोग को टीके से रोकी जाने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा नियमित टीका करण के साथ इस अभियान को जोड़कर अन्य बीमारियों से भी बच्चों को बचाना सुनिश्चित किया गया है। सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID): हर साल विशेष दिनों पर बूथ लगाकर बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है। इसके साथ ही घर-घर अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को खासकर दुर्गम और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे झुग्गी-बस्तियों के बच्चों तक पहुँचने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाते हैं। केंद्र के चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि जागरूकता के लिए माता और पिता एवं समुदायों को स्तनपान और टीकाकरण के महत्व के बारे शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक भी बच्चा छूटे नहीं इसी को लेकर संकल्प के साथ हर बच्चे को पोलियो को दो बूंदें पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाया जाता है। उक्त मौके पर डाक्टर शमशेर के अलावा मोहित कुमार, हीरालाल सहित स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानीया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x