वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –अग्रसेन कन्या स्ववित्तपोषित महाविद्यालय द्वारा नौ माह पू्र्व 16 शिक्षकों व 15 विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय कमी का हवाला देकर कार्यमुक्त कर दिया गया था।सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया। जिसमें हाईकोर्ट द्वारा 04 फरवरी को शिक्षकों के पक्ष में फैसला देते हुए महाविद्यालय में कार्यरत रहने एवं वेतन देने का आदेश दिया गया था। किंतु प्रबंधन द्वारा हठधर्मिता करते हुए हाई कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए अभी तक ना बहाली किया ना ही बकाया वेतन का भुगतान किया गया।जिससे आक्रोशित होकर सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को जिलाधिकारी वाराणसी के समक्ष ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। जहां जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के आश्वासन पर सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी वापस हुए। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व डा.श्वेता सिंह ने किया।प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से डा.बृजेश पाण्डेय,डा.प्रतिभा तिवारी,,डा.मीना अग्रवाल,डा.विनीता पाण्डेय,डा. पूनम श्रीवास्तव समेत बीसो शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।