सलीम मंसूरी की रिपोर्ट. जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के निर्देशन में कॉलेज के सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सहमति बनने के बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो. शास्त्री ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार बिपिन कुमार को अध्यक्ष एवं सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. राकेश कुमार सिंह व डॉ. कंचन राय को उपाध्यक्ष, डॉ. उर्वशी दत्ता को महिला उपाध्यक्ष, निलेश कुमार को संयुक्त मंत्री, डॉ. अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. अभिषेक तिवारी को मीडिया प्रभारी चुना गया है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम शिक्षक हितों की रक्षा और कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।