Follow us on

₹45.30 करोड़ की समेकित वर्षा जल निकासी परियोजना को मिली गति* । *बरेका एवं वाराणसी नगर निगम के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर, मिलेगा जलभराव से स्थायी समाधान

Share this post:

वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट बरेका एवं वाराणसी नगर निगम के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर, मिलेगा जलभराव से स्थायी समाधान* बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एवं वाराणसी नगर निगम (वीएनएन) के मध्य जलभराव से निपटने के लिए 45.30 करोड़ रुपये की व्यापक वर्षा जल निकासी परियोजना हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गएमाननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी नगर निगम के महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत, नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल की गरिमामयी उपस्थिति में बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर श्री उत्पल कांत तथा नगर निगम की ओर से मुख्‍य अभियंता, नगर निगम श्री सुरेश चंद ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।यह परियोजना बरेका के पाहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक लगभग 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली के निर्माण से संबंधित हैइसकी कुल लागत ₹45.30 करोड़ है, जिसमें बरेका ₹24.00 करोड़ तथा वाराणसी नगर निगम ₹21.30 करोड़ का योगदान देगा। परियोजना के पूर्ण होने पर बरेका की पश्चिम कॉलोनी स्थित रेलवे आवास वर्षा जल से सुरक्षित रहेंगे तथा भवनों की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही बरेका से सटे नगर निगम क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को मानसून के दौरान जलभराव एवं आवागमन संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित, वाराणसी नगर निमग के पार्षदगण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x