रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –– 24 मई 2026 को साइबर क्राइम थाने पर पीड़ित शिवलाल हरिजन निवासी ग्राम खनवर बलिया हाल पता रूम नंबर 16 ट्रांजिट हाल पुलिस लाइन वाराणसी द्वारा तहरीर दी गई कि उनके बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 12 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई है।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित निरीक्षक उदयवीर सिंह की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड व 20,000/ नगदी बरामद किया गया तथा उनकी निशानदेही पर भिन्न-भिन्न बैंकों से कुल आठ लाख रुपए फ्रिज किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का नाम सुरेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मण राम निवासी 45 लोहारपुरा थाना भांवरकोल मोहम्मदाबाद गाज़ीपुर तथा दूसरे का विनय कुमार पुत्र केदार राम निवासी सेमरी गोठवा थाना नगरा जनपद बलिया बताया गया। दोनों साइबर ठगों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम विदूष सक्सेना ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा सबसे पहले आम जनमानस के बैंक के पंजीकृत मोबाइल सिम को विभिन्न माध्यमों जैसे चोरी कर, छलकर तथा सिम अपडेशन आदि का हवाला देकर स्वयं प्राप्त कर लिया जाता है और उसके माध्यम से यूपीआई एप्लीकेशन, पेटीएम, फोनपे, जीपे, मोबिक्विक आदि एक्टिवेट कर लिया जाता है। फिर इन्ही एप्स के माध्यम से विभिन्न सीएसपी सेंटर पर अपना गलत नाम पता तथा फर्जी आधार कार्ड आदि देकर कैश प्राप्त कर लिया जाता है और बाद में उन पैसों को आपस में बांट लिया करते हैं। पुलिस ने दोनों साइबर ठगों को भा0द0वि0 की धारा 318(4),बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद,नि0 विजय नारायण सिंह,नि0 उदय बीर सिंह, उ0नि0 संजीव कन्नोजिया, उ0नि0 आलोक रंजन सिंह, उ0नि0 विवेक सिंह, उ0नि0 शैलेंद्र कुमार, हे0का0 रजनी कान्त, हे0का0 गौतम कुमार, हे0का0 दिवाकर वत्स,म0 हे0 का0 पुनीता यादव,म0हे0का0 साधना सिंह,का0 चन्द्रशेखर यादव, देवेंद्र यादव, पृथ्वीराज सिंह, अवनीश सिंह, दिलीप कुमार, अंकित प्रजापति, अनिल मौर्य, सूर्यकुमार, त्रिलोकी कुमार, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, म0का0 प्रीति सिंह, म0 का0 अंकिता सिंह, म0 का0 संगीता देवी आदि शामिल रहे।













