Follow us on

Share this post:

 पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट वाराणसी चोलापुर– श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर वाराणसी के मेधावी छात्र शशांक सिंह,ग्राम तेवर, चोलापुर, वाराणसी ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 23 919 तथा जनरल ईडब्ल्यूएस (General-EWS) श्रेणी में 2837 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब देशभर में NEET UG 2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शशांक सिंह ने श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा वर्ष 2024 में अच्छे अंक से उत्तीर्ण किया था एवं पिछले वर्ष 2025 के आयोजित नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बीएएमएस (BAMS) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था तथा वर्तमान में बरेली से अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण, कड़ी मेहनत और अथक प्रयास जारी रखा तथा इस वर्ष पुनः परीक्षा देकर एमबीबीएस के लिए उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की।शशांक की यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम तथा परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे विद्यालय का गौरव बढ़ा है।विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने शशांक सिंह को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शशांक की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।हमें गर्व है कि शशांक सिंह हमारे विद्यालय के 7वें छात्र हैं, जिन्होंने एमबीबीएस की दिशा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।शशांक सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x