January 5, 2026
रोहनिया इंस्पेक्टर ने प्रतिबंधित चाइना मांझा के बड़े विक्रेता को किया गिरफ्तार उसके दुकान से 13.700 किग्रा0 मांझा किया बरामद वाराणसी — आगामी मकर संक्रांति पर्व पर पतंग की दुकानो पर प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा पार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अपनी दुकान पर मांझा रखकर बेचने वाले बिक्रेता अभियुक्त प्रदीप केसरी पुत्र स्वर्गीय कैलाश केसरी गंगापुर बाजार अंतर्गत थाना रोहनिया वाराणसी को अपरान्ह गंगापुर बाजार चौमुहानी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी दुकान पर रखे 13.700 किग्रा0 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। रोहनिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 293,125,223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 अनुज सिंह, हे0का0 अरविन्द कुमार,कासन्तोष कुमार,का0 नागेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे। फोटो -03- चाइनीज मांझा बरामद करने वाली पुलिस टीम
January 5, 2026
Read More »