Follow us on

25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट की सौगात पर जनसंपर्क कार्यालय में मना उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी जनसंपर्क कार्यालय, 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रभारी श्री शिव शरण पाठक के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधानसभा के विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मेगा रोड प्रोजेक्ट वाराणसी के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा और शहर को आधुनिक एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 89 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर एवं वरुणा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक तेज़ और निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित होगी। इसके अतिरिक्त काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट तथा अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन अधिक सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x