28-नवंबर को किसान प्रेमलता सिंह पत्नी संजीव कुमार सिंह ने 50 कुंटल धान को बेचा। महली से 50 कुंटल धान की तौल हुई
जमानियां। राजकीय धान क्रय केंद्र पर 155 कुंटल धान की तौल हुई। बताया जाता है। कि 105 कुंटल 26 नवंबर को तौल हुआ। दिनांक 28 नवंबर शुक्रवार को किसान प्रेम लता सिंह पत्नी संजीव कुमार सिंह निवासी महली से 50 कुंटल धान की तौल हुई। बताया जाता है। की राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद नीति के तहत शुक्रवार 28 नबर को 50 कुंटल खरीद के लिए तौल हुई। इस संबंध में राजकीय धान क्रय केंद्र के विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि खरीद के 26 नवंबर केंद्र पर पहली बार 105 कुंटल खरीद हुई। और दूसरी बार 28 नवंबर को एक किसान ने 50 कुंतल धान केंद्र पर दूसरी बार बोहनी हुई। धान की गुणवत्ता की जांच की। जांच में धान मानक के रूप में पाए जाने पर खरीद की प्रक्रिया पूरी की गई। किसान की मेहनत का उचित मूल्य मिलने पर उसके चेहरे पर संतोष झलक उठा।
इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय किसानों से बातचीत में कहा कि शासन की मंशा है। कि कोई भी किसान अपने उत्पाद के लिए भटकने न पाए। इस लिए सभी केंद्रों पर तौल, बोरी, नमी मापक यंत्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राय ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों के पंजीकरण, तौल और भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का भुगतान समय से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। केंद्र प्रभारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि अब तक जो भी किसानों से धान की खरीद नियमित रूप से की गई है। उसमें पारदर्शिता रही है। धान खरीद के लिए अधिक से अधिक किसानों को सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया गया है। ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। स्थानीय किसानों ने भी धान खरीद प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में खरीद की रफ्तार में तेजी आएगी। उक्त मौके पर कर्मचारी धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। फोटो