सुकनया सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी।आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को भारतीय सेना में 30 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण करने के बाद सैनिक ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट हौसिला प्रसाद यादव, ग्राम सकलपुर, जिला वाराणसी अपने पैतृक गांव सकुशल लौटे। उनके गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला।देश की सीमाओं की रक्षा में तीन दशकों तक अपना जीवन समर्पित करने वाले लेफ्टिनेंट हौसिला प्रसाद यादव के सम्मान में गांववासियों एवं भूतपूर्व सैनिक संगठन “इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन” द्वारा भव्य एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लेफ्टिनेंट हौसिला प्रसाद यादव जैसे जांबाज सैनिक देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और त्याग की सीख देता है।इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि संगठन सदैव पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकार और कल्याण के लिए संघर्ष करता रहेगा और ऐसे वीर सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।समारोह का समापन “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। समाचार संकलन विज्ञापन हेतु संपर्क करें 9839046 350