रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का बुधवार को आत्मीय अभिनंदन किया गया। संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार जैन ने उन्हें अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा संकल्प संस्था द्वारा 29 वर्षों से संचालित ” क्षयमुक्त काशी निरोग काशी” अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में डॉक्टर एनपी सिंह का सहयोग मिलता रहा है। वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न दायित्वों के दौरान उनकी संवेदनशीलता, अनुभव और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता संस्था के लिए सदैव प्रेरणादाई रही है। उन्होंने कहा कि डा. सिंह से संस्था का जुड़ाव केवल औपचारिक नहीं बल्कि लम्बे समय से चले आ रहे आत्मीय संबंधों का हिस्सा है।कहा कि डा.एनपी सिंह का सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण जुड़ाव रहा है। वह बनारस क्लब के सचिव के रूप में कई बार जिम्मेदारी संभाल चुके हैं तथा क्लब की प्रबंध समिति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2023 में वह पांचवीं बार क्लब के सचिव चुने गए थे। सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें शहर के विभिन्न वर्गों से जोड़े रखा है। स्वागत के अवसर पर संरक्षक अनिल कुमार जैन, राजेश अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, राजकुमार टिबरेवाल, अजीत कुमार अग्रवाल, दिवस अग्रवाल, रितेश टिबरेवाल, शिवम अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, गीता जैन, सुभाषिनी जैन, उमा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, शबनम अग्रवाल, विनय, कृति, वंदना, प्रगति, मोनिका, तोशी, रीना,रिन्नी, गौरांग अग्रवाल सहित संस्था के अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे