गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मिर्जापुर पुलिस ने होली पर्व के पूर्व करीब 55 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की हेरोइन, गांजा, 600 लीटर कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा मादक पदार्थों की बिक्री की 30,180 नकद धनराशि बरामद कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस को शुक्लहा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी । मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बच्चे लाल सोनकर शुक्लहा निवासी बताया।
मौके से पुलिस ने 12 प्लास्टिक जरीकेन में भरे 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, 2 गैस चूल्हे, 1 इंडेन गैस सिलेंडर, 4 स्टील ड्रम नलीयुक्त पाइप सहित, 1 लोहे की कड़ाही, 2 एल्युमिनियम पात्र, 3.600 किलोग्राम गांजा तथा 252 ग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित ₹
30,180 नकद बरामद किया
अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में दिलीप सोनकर 35 वर्ष महुवरिया निवासी को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना देहात कोतवाली में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों जेल भेज दिया गया है।
आरोपी बच्चे लाल सोनकर पर पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दिलीप सोनकर के विरुद्ध मारपीट, धमकी तथा एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज रहे हैं।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक परमहंस कुमार चौधरी चौकी प्रभारी भरुहना, उपनिरीक्षक मधुसूदन राय, कमलेश यादव, महेश पाठक, राजेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी पंकज दूबे, विक्रम विशाल सिंह, आलेक पाण्डेय, गुफरान खां सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रियता रहे