55 वें राष्‍ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बरेका में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे के नेतृत्व में दिनांक 07 मार्च 2026 को कर्मशाला के “इंजन डिवीजन” में कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण ,संरक्षा शपथ ,संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

एक अन्य कार्यक्रम में बरेका के कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए “ उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करे, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ ” विषय पर सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सुझाव प्रतियोगिता में सर्वोत्तम सुझाव देने वाले कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्‍पूर्ण भारतीय रेल के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा भी दिनांक 04 से 10 मार्च 2026 तक 55वें राष्‍ट्रीय संरक्षा सप्‍ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x