सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया जमानिया-तहसील मुख्यालय स्थित सभागार संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुई। बताया जाता है। कि शनिवार को मुस्लिम पर्व पर अवकाश रहने पर छुट्टी रही। जिसके वजह में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस दौरान नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर 4 शिकायत का निस्तारण हुई। दर्ज की गई शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 29. पुलिस विभाग से 4. व विकास विभाग से 6 शिकायतें.और सिंचाई विभाग से 1 शामिल थीं। अधिकारियों ने इन सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उक्त मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि सरकार द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इसलिए किया जाता है। ताकि आम नागरिक सीधे अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकें। और उनका त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगोह अजय यादव, कानूनगोह नसीमुल्लाह क्षेत्रीय लेखपाल राहुल कुमार, शैलेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य विभाग के व कर्मचारी मौजूद रहे।