वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — कृषि विभाग वाराणसी मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को संभागीय कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र वाराणसी राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक शोध, प्रक्षेत्र अधीक्षक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों अच्छी अवस्था मे पाई गई। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा उप कृषि निदेशक शोध को निर्देशित किया गया कि प्रक्षेत्र पर बोई गई फसलों का निरीक्षा करते रहे तथा किसी भी प्रकार का कीट रोग का प्रकोप दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करते रहने का निर्देश दिया गया।
Post Views: 14