Follow us on

Share this post:

अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई                      आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राजेश कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार सिंह को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

विदाई समारोह में मण्डलायुक्त वाराणसी श्री एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनाओं से परिपूर्ण रहा ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights