कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्टवाराणसी:आज 95 बटालियन सी०आर०पी०एफ०के कमांडेंट के दिशा निर्देश में एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के सहयोग से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह आयोजन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों, समाजसेवियों तथा 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट श्री आर एस बालापुरकर व जवानों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट आर० एस० बालापुरकार ने पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति को समृद्ध बनाने के लिए जन-जन से जुड़ने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सजग रहकर सकारात्मक सोच के साथ मिलकर स्वच्छता एवं पौधारोपण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पार्क को खूबसूरत एवं हरा-भरा बनाने के लिए फलदार पौधों के साथ-साथ फूलों के पौधे भी लगवाए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान चलाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर पार्क में ही केक काटकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।