वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल पर संदिग्ध सन्देश मिलने पर हाई एलर्ट,हरकत में पुलिस 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — कैंट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वाराणसी कचहरी परिसर के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल पर संदिग्ध संदेश आने के बाद कचहरी परिसर में हड़कम्प मच गया।एडीसीपी और एसीपी ने बार कौंसिल सदस्य से वार्ता की। यह संदेश वाराणसी बर काउंसिल के सदस्य एवं बनारस कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एडीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार और कैंट के एसीपी नितिन तनेजा ने संयुक्त रूप से श्रीनाथ त्रिपाठी से संपर्क कर स्थिति की समीक्षा किया। इस दौरान अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए मामले को गम्भीरता से देखते हुए जिला जज को एक प्रतिवेदन सौंपा दिया है। श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उनके प्रार्थना पत्र मिलने के बाद न्यायालय द्वारा इस मामले में तत्काल विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस घटना के मद्देनजर जनपद न्यायालय और कचहरी परिसर की सुरक्षा और भी चौकस कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे कचहरी परिसर को बम डिस्पोजल और डाग स्क्वाड की टीमो द्वारा गहनता से चेकिंग किया गया। फिलहाल न्यायालय में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से शान्ति पूर्ण वातावरण में जारी रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह संदेश किसने और किस उद्देश्य से भेजा था।

वरिष्ठ अधिवक्ता से वार्ता करते एसीपी व एडीसीपी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x