Follow us on

बुंदेलखंड की पावन धरती पर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

बुंदेलखंड की पावन एवं ऐतिहासिक धरती ओरछा धाम में सातार नदी के पवित्र तट पर अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर रायकवार, केवट, धीवर एवं मछुआरा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपस्थित जनसमूह ने देश की आज़ादी में अपने पूर्वजों के अमूल्य योगदान को याद करते हुए गर्व व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके पूर्वजों ने तन, मन और धन से राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कार्यक्रम में कश्यप निषाद संगठन भारत बुंदेलखंड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष रायकवार तथा संगठन महामंत्री आचार्य जयशंकर कश्यप (झांसी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में शिक्षा, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए।

ओरछा धाम की पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरणास्रोत बना। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights