कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
दिनांक 26 व 27 फरवरी 2026 को गोंडवाना के गढ़ विजय पाल सोरी के किले सोनभद्र में पिछले वर्षों की भाती इस वर्ष भी गोंड जनजाति समुदाय के बच्चों की गोंडी रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ,🤝🙏
गोंडवाना समग्र क्रांति विकाश आंदोलन के जनक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम द्वारा गढ़ बचाओ अभियान के तहत सामूहिक विवाह एवं गोंडवाना महासम्मेलन का आयोजन होता आ रहा है🎄 इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ, , प्रदेश महासचिव रमाशंकर पोय जिला अध्यक्ष रामनरेश poya राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजकुमार आर्मो हीरा लाल मरपच्ची, एवं पार्टी के समस्त विंग के पदाधिकारियों की संयुक्त सहयोग से 12 जोड़ी शादी करवाने वाले धर्माचार्य/ भूमक ने अपनी भूमिका निभाई साथ में वर वधू को कपड़ा चुनरी, साड़ी , पियरी, बर्तन दान देने वाले बनारस के संजय धुर्वे, जयपुरमूर्ति भंडार, श्रृंगार के समस्त सामग्री महावर बिंदी क्रीम , बिछिया ,मंगलसूत्र , लरी आदि सुक्खू सिंह मरावी प्रदेश अध्यक्ष, वर को घड़ी राकेश सिंह मरावी, वर को कुर्ता धोती पगड़ी, कन्हवार सहयोग , कंबल राशि रामनरेश poya एवं वैवाहिक प्रमाण पत्र रमाशंकर पोया ने देकर समय जोड़े को आशीर्वाद देकर विदा किए, 🎍✨
गोंडवाना सम्मेलन में शामिल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के प्रतिनिधि के बतौर सरगुजा से चलकर आए , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वक्ता सांसद छोटे लाल खरवार सोनभद्र, ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि सुक्खू सिंह मरावी प्रदेश अध्यक्ष जीजीपी, आरके आर्मों राष्ट्रीय प्रचार मंत्री को राम नरेश पोया जिला अध्यक्ष ने अतिथियों का हरदी चंदन कर माल्यारपंवके साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए ,साथ में आए समस्त पदाधिकारियों विनोद शाह जिला अध्यक्ष वाराणसी, राकेश मरावी प्रदेश उपाध्यक्ष , ओमप्रकाश Poya, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, चंद्रमोहन गोंड जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष , सौरव गोंड आदि मीडिया चैनल इत्यादि अतिथियों का सम्मान किए,
सम्मान के साथ अन्नत पेया एवं गोटूल के समस्त बच्चों की संयुक्त टीम ने अपने सांसस्कृतिक कार्यक्रम से सभी अतिथियों का मन मोह लिया, वाराणसी से कार्यक्रम में शामिल होने संतोष मरकाम, मनोज मरकाम, सोनू सिंह मरावी, वीरेंद्र मरावी, हरिओम गोंड, प्रेमचंद्र गोंड, बेबी शाह, बीरेंद्र कुमार, रामलखन गोंड, गोंड, चाहती गोंड, उमाशंकर गोंड प्रदेश संगठन, कमल प्रसाद गोंड, सोनी गोंड,सुमन, सुप्रिया, मोनी गोंड, कोयसी धुर्वा प्रियांशी, कोयांश धुर्वा, ज्योति गोंड, मंजू गोंड, आदि उपस्थित थे