Follow us on

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए मीरजापुर से निकला जागरूकता वाहन, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत

Share this post:

गुफरान अहमद मिर्जापुर 

मीरजापुर में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को मा0 जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विभिन्न प्रकार के वादों का त्वरित निस्तारण किया जाता है, जिससे लोगों को सस्ता और शीघ्र न्याय मिल सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत का लाभ उठाएं।

बाइट/मा0 जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने जिला न्यायालय

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x