Follow us on

वाराणसी में विमान के पहिए में खराबी से खजुराहो की उड़ान विलंबित, वैकल्पिक व्यवस्था से भेजे गए

Share this post:

*वाराणसी में विमान के पहिए में खराबी से खजुराहो की उड़ान विलंबित, वैकल्पिक व्यवस्था से भेजे ग यात्री*वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की वाराणसी से खजुराहो जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। टेकआफ से पहले विमान के पहिए में खराबी पाए जाने के बाद एयरलाइन ने सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान रोक दी। एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2083 को वाराणसी से खजुराहो के लिए रवाना होना था, लेकिन जांच के दौरान विमान के पहिए में तकनीकी समस्या सामने आ गई। इसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी और उड़ान को स्थगित कर दिया गया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था की।खजुराहो जाने वाले यात्रियों को सामान्यत: वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5040 से खजुराहो भेजा गया। यह विमान शाम करीब 4:30 बजे खजुराहो के लिए रवाना हुआ। वहीं तकनीकी खराबी वाले विमान को आवश्यक जांच के बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट 6ई-5040 के रूप में संचालित किया गया, जो रात करीब 8:10 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x