‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ के उद्घोष से गूँजा बड़ागांव, एडीसीपी नृपेन्द्र और नम्रिता श्रीवास्तव ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

 *वाराणसी* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन स्थित थाना बड़ागांव में आयोजित ‘महिला आत्मसम्मान सम्मेलन’ नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा केंद्र बना। इस भव्य आयोजन में एडीसीपी (गोमती जोन) नृपेन्द्र और एडीसीपी (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव ने महिला सुरक्षा और उनके विधिक अधिकारों को लेकर कमान संभाली। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 2000 महिलाओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि वाराणसी पुलिस का ‘मिशन शक्ति’ अब धरातल पर बदलाव ला रहा है।

*सुरक्षा का चक्रव्यूह:* सीसीटीवी और मिशन शक्ति केंद्र

सम्मेलन के दौरान एडीसीपी नृपेन्द्र ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि पुलिस की सक्रियता और शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का ही परिणाम है कि आज महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि गोमती जोन के अंतर्गत आने वाले हर स्कूल, कोचिंग, हॉस्टल और जिम में सीसीटीवी (CCTV) अनिवार्य कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

*एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव का संदेश: “चुप्पी तोड़ना ही समाधान है”* 

महिला अपराधों की रोकथाम में जुटीं एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि हर थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ की स्थापना की गई है, जहाँ केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। *एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने साझा किया कि* :वर्ष 2017 से अब तक बलात्कार के मामलों में 74% और महिला हत्या में 60% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 2024 से 2026 के बीच 166 अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई गई है।

घरेलू हिंसा और दहेज हत्या जैसे मामलों में पुलिस की काउंसलिंग और त्वरित कार्यवाही से 35-40% की कमी आई है।

*आत्मनिर्भरता का सम्मान* 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 5.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का जिक्र किया और मशरूम उत्पादन से लेकर पोल्ट्री फार्मिंग तक में नाम कमाने वाली आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया। “जब महिलाएं जागरूक होती हैं, तो अपराधी अपने आप कमजोर हो जाते हैं। हमारा लक्ष्य हर महिला को यह महसूस कराना है कि खाकी उनकी मित्र है।” — *एडीसीपी गोमती जोन* *कार्यक्रम में उपस्थित रहें* मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर आकाश पटेल डीसीपी गोमती,नृपेन्द्र एडीसीपी गोमती, नम्रिता श्रीवास्तव एडीसीपी महिला अपराध तथा गोमती जोन के समस्त थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x