Follow us on

युवा संसद मे युवाओं ने अपने तर्कपूर्ण और प्रभावशाली विचार किये प्रस्तुत 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित “माई भारत ” वाराणसी के सहयोग से विकसित भारत युवा संसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आने वाले 93 युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ” आपातकाल के 50 वर्ष- भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक ” रहा। प्रतिभागियों ने लगभग 3 मिनट के भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। युवाओं ने वर्ष 1975 में लागू आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक राजनीतिक प्रभाव तथा भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाले महत्वपूर्ण सबको पर अपने तर्कपूर्ण और प्रभावशाली विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर सतीश प्रताप सिंह, प्रोफेसर अग्नि प्रकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों के रूप में कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुधीर कुमार राय, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर उमाकांत सिंह, डॉक्टर अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर श्वेता सोनकर आदि शामिल रहे।उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, प्रस्तुति की स्पष्टता, मौखिक संचार एवं शारीरिक भाषा, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा निर्धारित समय के पालन जैसे मानकों के आधार पर निर्णय दिया। इस कार्यक्रम के अंत में 93 प्रतिभागियों में से चयनित सिर्फ 10 विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं- सृष्टि पाण्डेय, सक्षम राय, स्वर्णिम सिंह, जान्हवी कुशवाहा, अनिकेत मिश्रा, सात्विक त्रिपाठी, जय प्रताप सिंह, अभिनव त्रिपाठी, उत्कर्ष तिवारी, कृतिका पाण्डेय आदि के नाम शामिल हैं। इन दस विजेताओं को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, आयोजन गण तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x