राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट
*वाराणसी* देश के छोटे और बड़े व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया अब व्यापारियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण लाइसेंस पंजीकरण के बार-बार नवीनीकरण के झंझट से मुक्ति मिल गई वाराणसी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के निरंतर मांग और प्रयासों के बाद भारत सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी पहले के नियमों के अनुसार खाद्य व्यापारियों को 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए लाइसेंस जारी किए जाते थे अवधि समाप्त होने से पहले व्यापारियों को रिन्यूअल के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था देर होने पर भारी जुर्माना भी देना पड़ता था 12 फरवरी को जारी में आदेश के अनुसार अब लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए व्यापारियों को बार-बार नवीनीकरण करने की मध्यस्थता रद्द की गई जिससे अनावश्यक जांच और कागजी कार्रवाई कम होगी इस खबर को सुनते ही व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी व्यापारियों ने वाराणसी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को धन्यवाद एवं बधाई दी