यूजीसी-2026 के विरुद्ध सैकड़ों केसरिया भारत के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर,दिया ज्ञापन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — केसरिया भारत के बैनर तले जनपद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूजीसी-2026 अध्यादेश के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि डीसी माल पिनाक पाणि द्विवेदी को सौंपा।धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता काला कानून के विरोध प्रदर्शन में भाग लिए, यूजीसी नियमों के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी करते रहे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए केसरिया भारत के राष्ट्रीय संयोजक कृष्णानन्द पाण्डेय ने कहा कि काला कानून वापस लेने तक हमारा आन्दोलन निरन्तर चलता रहेगा।इस काले कानून को समाप्त कराने के लिए हम सभी कार्यकर्ता सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो यही जनता सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आनंद मिश्र बब्बू, चंद्रदेव पटेल, बृजेश पाण्डेय, अधिवक्ता अनुज मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अशोक पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, अमन सिंह, उपेंद्र सिंह, शुभम पाण्डेय, ऋषभ सिंह, शिवम उपाध्याय, अमन कुमार त्रिपाठी, रामानंद पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x