Follow us on

नगर पालिका परिषद के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन संपन्न हुआ।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर पालिका परिषद के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन संपन्न हुआ। जो आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने का एक सराहनीय माध्यम है। डिवाइन ग्लोबल स्कूल के मैनेजर प्रकाश यादव उर्फ मिंटू द्वारा अफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों रोजेदार शिरकत की और पकवान व्यंजन लुफ्त उठाया। जिसमें महिला रोजेदार भी शामिल रही। उक्त मौके पर प्रकाश यादव ने कहा कि यह छात्रों को विविधता, सम्मान और सामूहिक एकता के मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है। डिवाइन ग्लोबल

स्कूल में इफ्तार पार्टी आयोजित करने के उद्देश्य

आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों और शिक्षकों के बीच प्रेम, सद्भाव और अपनत्व की भावना को भी बढ़ाता है। और सांस्कृतिक समझ का विकास होता है। इसके अलावा विभिन्न समुदायों के छात्र एक साथ मिलकर इफ्तार में शामिल होते हैं। जिससे वे एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जान पाते हैं। और एकता का संदेश भी देता है। प्रकाश यादव उर्फ मिंटू ने बताया कि यह समाज में शांति, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का एक मजबूत संदेश देता है। संस्थापक डॉ रामउग्रह सिंह यादव ने बताया कि रोजेदारों के लिए अफ्तार पार्टी दावत का आयोजन से मानवीय मूल्यों की सीख देता है। उन्होंने बताया कि माह ए रमज़ान का महीना सब्र, रहमत और इंसानियत का संदेश देता है। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सहानुभूति और परोपकार की भावना विकसित होती है। यादव ने कहा कि आफ़्तार पार्टी दावत में रोजेदारों सहित सामूहिक भागीदारी से जब विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों के साथ (शिक्षक, छात्र और अभिभावक) एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। तो इससे सामाजिक बाधाएँ टूटती हैं। और एक समावेशी वातावरण बनता है। अश्वनी कुमार यादव ने कहा कि डिवाइन ग्लोबल स्कूल में इस तरह के आयोजन से न केवल शिक्षा का स्तर सुधरता है। बल्कि भावी पीढ़ी में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सौहार्द की नींव भी मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एकता को अक्षुण्ण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x