सम्राट अशोक की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

सह संपादक कमलनयन जायसवाल 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में महान शासक सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अलफस्टीनगंज में प्रातः 10 बजे किया गया।

कार्यक्रम अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और शासनकाल पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल (ईसा पूर्व 269–232) भारतीय इतिहास में एक सशक्त और अखंड शासन का प्रतीक है। उन्होंने युद्ध का त्याग कर शांति, न्याय और अहिंसा का मार्ग अपनाया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

गोष्ठी को सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, डॉ. राजीव रत्न मौर्य सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला एवं विधानसभा स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में अर्जक संघ के संस्थापक सदस्य राम आश्चर्य यादव सहित PDA समाजवादी परिवार के अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x