रामतीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट
कछवां थाना क्षेत्र के दुनाई गांव में रविवार को सड़क (खड़ंजा) को लेकर विवाद हो गया जहां कछवां थाना प्रभारी की मौजूदगी में जमकर मारपीट होने का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बीच बचाव करके मामले को शांत कराया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष प्रधानमंत्री आवास के तहत पिलर का निर्माण करा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने खड़ंजा चौड़ा करने का हवाला देते हुए झगड़ा करने लगे विवाद की जानकारी मिलते ही कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे इसी दौरान थाना प्रभारी के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे पुलिस द्वारा बीच बचाव करके मामले को शांत कराया गया और चार लोगों को हिरासत में लिया गया कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि खड़ंजा मार्ग पर ईंट लगाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है जिसमें दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लिया गया