Follow us on

चेतगंज पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले शोहदे को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी–जनपद में विद्यालयों, मन्दिरों, धार्मिक प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाली शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाले शोहदे सोमारू बिन्द पुत्र स्व. श्री राम बिन्द निवासी धूपचण्डी थाना चेतगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में विजय कुमार शुक्ला ने बताया की 29 मार्च 2026 को आवेदिका द्वारा द्वारा छेड़खानी की दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त सोमारू बिन्द चेतगंज थाने पर बुलाया गया। उसी समय वादिनी भी अपना बयान दर्ज कराने हेतु चेतगंज पर आई हुई थी। अभियुक्त सोमारू बिन्द वादिनी को देखकर मुकदमा पंजीकृत करने की बात को लेकर उग्र होकर आमादा मारपीट को हो गया।अभियुक्त को काफी समझाने का प्रयास किया गया। समझने को तैयार नहीं था।ऐसी दशा में शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए मौके पर ही अभियुक्त सोमारू बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 75(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पूलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, म0उ0नि0 ममता देवी,का0 अरविन्द सरोज आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x