Follow us on

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को चंदन टीका के साथ माला पहनाकर किया गया स्वागत

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर समस्त 157 विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया एवं प्रथम दिवस को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। समस्त विद्यालयों को फूल मालाओं एवं गुब्बारों से सजाया गया तथा नव प्रवेशी समस्त छात्र-छात्राओं का चंदन टीका एवं फूल मालाओं के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया प्रथम दिवस पर विद्यालयों में को लोकेटेड बाल वाटिका की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ग्राम पंचायत के आशा एएनएम ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों के बाल वाटिका में तथा विद्यालय में प्रवेश करने हेतु प्रेरित किया गया। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों एवं अभिभावकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के बैनर के साथ रैलियां निकाली गई एवं जन समुदाय को अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश एवं नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। प्रथम दिवस पर विद्यालय में नए सत्र की निशुल्क पाठ्यपुस्तको का वितरण भी समस्त छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के द्वारा यूपीएस भिखारीपुर एवं कन्या यूपीएस जनसा में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर तथा कॉपी पेन तथा चॉकलेट देकर स्वागत किया गया एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं को अपने ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क कर 6 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों का अनिवार्य रूप से विद्यालय में नामांकन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया एवं नव प्रवेशी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय में आने के लिए प्रेरित किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x