Follow us on

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में भव्य पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। जिसने शैक्षणिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पहली पुस्तक खिड़की से झांकते शब्द का विमोचन किया गया। जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा एवं शगुफ्ता रहमान (शैक्षणिक समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है। यह पुस्तक साहित्यिक अभिव्यक्ति और संवेदनशील विचारों की कविता का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है। दूसरी पुस्तक Seeds of Moral के लेखक विद्यालय के (शैक्षणिक प्रमुख) डॉ. देवेंद्र वर्मा हैं। यह पुस्तक नैतिक मूल्यों के विकास एवं छात्रों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश देती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा जी ने दोनों पुस्तकों की सराहना करते हुए लेखकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय पुस्तकालय के लिए इन पुस्तकों को औपचारिक रूप से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं। बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे विद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x