सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानिया। 8 अप्रैल को एस आर एन एस एस पब्लिक स्कूल, बरुईन जमानिया में गुरुवार को भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 9 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अदनान खान, आदित्य कुमार, जुनेब अली, प्रियंशी प्रजापति, साक्षी कुमारी, अभय सिंह, राजवीर सिंह राठौड़, श्रेया सिंह, नैना पासवान, एमडी उमर, शरद कुमारी, इकरा परवीन, काजल कुमारी, अंशिका प्रजापति, सलोनी कुमारी, राज गुप्ता, दुर्गेश कुमार, शिवम गुप्ता, आदर्श पांडेय, एम फिरोजा, सोनी यादव, सिमरन, ममता सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक श्री रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं मेहनत का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद नदीम खान ने की। सचिव श्री मनीष तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।