दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जिला समाजवादी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने निजी स्कूलों द्वारा चिन्हित प्रतिष्ठानो से ड्रेस लेने के लिए अभिभावकों को बाध्य करने, बेतहाशा फीस वृद्धि करने एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन को लेकर सपाईयों ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा और नीजी स्कूलों को नियंत्रित करने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों के मनमानी फीस वृद्धि से हर अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने में असमर्थ महसूस कर रहा है।जो कि शासनादेश व शिक्षा सम्बन्धी नियमों के विरुद्ध है। प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि हर वर्ष पाठ्यक्रम परिवर्तित करने पर अभिवावकों को नयी किताबें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।सपा नेता राजू यादव ने कहा कि प्रति वर्ष री-एडमिशन के नाम पर बढ़ी फीस अभिवावकों पर असह्य बोझ पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से विष्णु शर्मा, प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट राजू यादव, आनंद प्रकाश तिवारी, दीपचंद गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिलीप कश्यप, राहुल कनौजिया, रमाकांत जायसवाल, प्रभाकर यादव, मनोज यादव, दुर्गा यादव, विवेक कहार, राज बहादुर पटेल, लवकुश यादव, हनुमान यादव, आमिर अहमद, आफताब खान, कमलेश पहलवान, मनीष यादव, पंकज जायसवाल, संतोष पाल समेत पचासों लोग शामिल रहे।