Follow us on

सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस का रात्रि समय पैदल गश्त 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस का रात्रि समय पैदल गश्त (Night Foot Patrolling) नागरिकों में विश्वास जगाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का एक प्रमुख उपाय है। बताया जा रहा है। कि पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के नेतृत्व में मय पुलिस कर्मी लगातार पैदल गश्त जारी रखे हुए है। यह गश्त आमतौर पर प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों में की गई। जिससे रात के समय अपराधों में कमी पाई जा रही है। और कोतवाली पुलिस की दृश्यता बढ़ती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि रात्रि पैदल गश्त के मुख्य उद्देश्य और लाभ इस प्रकार है। अपराध पर लगाम पुलिस की मौजूदगी से चोरी डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में कमी पाई जा रही है। इसके साथ ही आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आम जनता, विशेषकर व्यापारियों और राहगीरों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। इसके साथ ही संदिग्धों व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों द्वारा कार्रवाई किया जाना है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान, पुलिस बेवजह घूमने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करती है। और संवाद और सतर्कता के लिए कोतवाली पुलिस जनता से सीधे संवाद करती है। जिससे आपसी तालमेल बढ़ता है। और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना मिलने में आसानी होती है। पैदल गश्त के दौरान सीसीटीवी की जांच और गश्त के दौरान पुलिस अक्सर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और काम करने की क्षमता की भी जांच किया। जो अपराध की रोकथाम में मदद करते हैं। रामसजन नागर ने कहा कि गश्त के दौरान की जाने वाली निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही की जाती है। और पुलिस कर्मी रात के समय गलियों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं। और बीट प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हैं। उक्त मौके पर एसआई राजकुमार, एसआई दिनेश सिंह, आलोक तिवारी, मुकुल मिश्रा, सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, अभय तिवारी, दुर्गेश तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x