*रामतीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट*
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना की पुलिस को बृहस्पतिवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई जिसमें लगभग 5 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन शातिर तस्करो को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कछवां थाना अंतर्गत भैंसा गांव स्थित नहर के तिराहा के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तो को 1.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (उम्र 28वर्ष) पुत्र स्व अनिल सिंह निवासी बरैनी, विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह(उम्र 31 वर्ष )पुत्र स्व महेश सिंह निवासी बरैनी व तीसरा अभियुक्त अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही(उम्र 35 वर्ष) पुत्र जगनरायण सिंह निवासी बरैनी ने पुलिस द्वारा कि गई पूछताछ में बताया कि हम तीनों लोग मादक पदार्थ को जनपद भदोही के एक व्यक्ति से खरीदकर वाराणसी क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कछवां थाना के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह, कछवां कस्बा चौकी प्रभारी विनय दूबे व प्रभारी एसओजी /सर्विलांस मिर्जापुर मय टीम रही