Follow us on

खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलो चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। स्कूल चलो अभियान शैक्षिक सत्र 2025-26 एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से किया था। इसका प्रसारण जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक संसाधन केंद्राें एवं विद्यालयों में किया गया। उसी के तहत बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरौली प्रांगण से कार्यक्रम की खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2025-26 में पांच बच्चों का नया नामांकन और स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने आह्वान किया कि अभिभावकों से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालयों में कराया जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित न रहे। शिक्षकों को विशेष प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को निरंतर विद्यालय में उपस्थित रहने के लिए कोशिश करनी होगी। जिससे विद्यालय से बच्चे ड्रॉपआउट न होने पाएं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शिक्षकों से उनके विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोग के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय के कक्षा चार से आठ तक के पांच बच्चों में पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया। जिसके तहत अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराने की अपील की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा चुका है। परिषदीय विद्यालय के प्रवेश में बड़ी संख्या में चयनित हुए हैं। आय आधारित योग्यता परीक्षा और इंसपायर्ड अवार्ड के लिए बच्चे चयनित हुए हैं। ब्लाक संघ अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित ना रह जाए। इसके लिए हमसब को अथक प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो रैली का एक ही मकसद है। कि को भी बच्चा अनपढ़ नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर प्रबिंद कुमार, सहायक अध्यापक संजय सिंह, मासूमा तस्लीम, ब्लाक संघ अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चक्रवर्ती, सत्या देवी, मंगल देव सिंह, मजहर अली, अरविंदर कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रेम यादव, गोरख सहित आदि शिक्षक शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x