कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त दीप पुत्र दीपक निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बाउंड्री के किनारे पुल के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि बुधवार को जब नाटीइमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार, महिला कांस्टेबल कंचन गोंड चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के पास किसी से मिलने के इंतजार में खड़ा है।तभी तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेरेबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87,49 बीएनएस व 3/4 पाक्सो अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,का0 पुनीत कुमार, म0कां0 कंचन गोंड आदि शामिल रहे।